फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों की बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने रामपुर में सड़क पर कार को रस्सी से खींचकर विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर शनिवार को कांग्रेस का गुस्सा खूब फूटा। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता के आह्वान पर रामपुर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तेल भराने के लिए पैसा ही नहीं है तो अब रस्सी से खींच कर ही गाड़ियां चलानी पड़ेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन को बस अड्डे से रस्सियों से बांध कर उपमंडलाधिकारी कार्यालय तक खींचा और सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार तेलों के रेट बढ़ा रही है, उससे हर वर्ग परेशान हो रहा है। साहिब सिंह मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह तेल के दामों को बढ़ा रही है, किसान-बागवानों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। बढ़ते पेट्रोल के दामों ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि पिछले 21 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है, जिससे हर वर्ग पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। यदि सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम नहीं किया तो ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर खेल चंद नेगी, लाल चंद शर्मा, पूज्य देव शर्मा, कमल चाही, सोहन वर्मा, सुमन घाघटा, राम कुमार शर्मा, यशपाल सोनी, नीलम गुप्ता, करण शर्मा, विशेषर लाल, पदमा, विमला, इंदु बाला, सुरेंद्र ठाकुर, बृजेश गोयल, डीडी कश्यप, जसवीर ठाकुर, राहुल सोनी, साहिल, मोहित गुप्ता, सूरज जोंगा, मोहन भाटिया, कलम सिंह, सतपाल मेहता, कुलदीप नेगी, मोहर सिंह मेहता और शीरू राम डबरैही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें