अंडर 19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट के विजेता टीम धारगौरा को सम्मानित करते विध
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की मार्चपास्ट स्पर्धा में धारगौरा स्कूल विजेता बना है। इसके अतिरिक्त योग प्रतियोगिता में रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया। गानवी स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
खंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में 32 स्कूलों की 650 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरूआत में खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में पहली बार खो-खो प्रतियोगिता मैट पर करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में रामपुर ने झाकड़ी, शरन ने बधाल, दत्तनगर ने सनारसा, सराहन ने ज्यूरी और डंसा ने मझेवटी को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। इस दौरान स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। मंगलवार को स्थानीय विधायक नंदलाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि ने स्थानीय पाठशाला की छात्राओं और महिला मंडल धार को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। डीपीई संजय नेगी ने बताया प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमें जिला स्तर पर भाग लेंगी। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रत्न गुप्ता, खंड प्रभारी प्रीतम ठाकुर, सुधीर रोहटा, विशेष भलैक, चंद्र बदरेल और सुभाष रांझा मौजूद रहे।