फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढाडी लेजेंड्स ने जीती वालीबाॅल प्रतियोगिता

विज्ञापन
ढाडी लेजेंड्स ने जीती पंचायत स्तरीय वालीबाल स्पर्धा
विज्ञापन
ढाडी लेजेंड्स ने जीती पंचायत स्तरीय वालीबाल स्पर्धा
विज्ञापन

नवयुवक मंडल मसली द्धारा आयोजित वालीबाल स्पर्धा संपंन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के मसली में जागरा उत्सव वालीबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लेजेंड्स वर्ग का खिताब ढाडी लेजेंड्स ने अपने नाम किया।
ढाडी लेजेंड्स और कठासू के बीच फाइनल खेला गया। ढाडी लेजेंड्स ने कठासू को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ढाडी लेजेंड्स के दिनेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कठासू के मुन्ना को सर्वश्रेष्ठ स्पाइकर, ढाडी लेजेंड्स के धर्मेंद्र पनाटू को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर और कठासू के संजू को सर्वश्रेष्ठ लिबेरो का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम के राजेश हंसरेटा, नरेंद्र पनाटू, वीरेंद्र भसानटा, राकेश पनाटू और ईशान हंसरेटा को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत स्तरीय ओपन वर्ग का फाइनल मसली और बिजोरी के बीच खेला गया। इसमें मसली ने बिजोरी को 2-0 से हराकर खिताब जीता। इस दौरान नवयुवक मंडल मसली की ओर से खिलाड़ियों और अन्य लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें