फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 सालों के बाद बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे देवता साहिब खुडीजल

विज्ञापन
नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे आनी क्षेत्र के आराध्य देवता खुडीजल देवता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। 46 वर्षों के बाद खुडीजल महाराज कार करिंदों के साथ
विज्ञापन

नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में पहुंचे। इस दौरान सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवता साहिब की पूजा अर्चना की गई। देवता साहिब यहां शानी और घोरला जाएंगे, जहां वे कुई कंडा नसेसर नाग से मिलेंगे।
विज्ञापन

इस देव मिलन के हजारों लोग साक्षी बनेंगे। कारदार शेर सिंह ने सभी छह गढ़, पांच गांवों सहित देव आस्था से जुड़े हजारों लोगों और यात्रा में शामिल देवलुओं का आभार जताया। यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने देवता साहिब के दर्शन किए। इस अवसर पर बूढ़ा महादेव के कारदार कर्म चंद ने कहा कि कई दशकों के बाद यह अवसर सभी क्षेत्रवासियों को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें