फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के देविंद्र चौहान भारतीय अंडर-17 वॉलीबॉल टीम के मुख्य कोच बने

विज्ञापन
विज्ञापन
उनके नेतृत्व में कतर में होने वाली अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में भाग लेगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के शरोग गांव के देविंद्र चौहान को भारतीय अंडर-17 वॉलीबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह टीम 19 अगस्त से 29 अगस्त तक दोहा के कतर में होने वाली अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में भाग लेगी।
देविंद्र चौहान वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू में कोच के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें राज्य शिक्षक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उनका कोचिंग कॅरिअर वर्ष 2008 में तेहरान, ईरान में भारतीय सब-जूनियर टीम के साथ शुरू हुआ था। वर्ष 2009 में पुणे में आयोजित जूनियर विश्व वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था। वह वर्ष 2023 में एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। प्रो वॉलीबॉल लीग में उन्होंने अहमदाबाद टीम को कोचिंग दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देविंद्र चौहान जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सहायक कोच भी रह चुके हैं। वर्ष 2024 में बहरीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में वह अंडर-18 भारतीय वॉलीबॉल टीम के हेड कोच थे। उनके नाम कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी दर्ज हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय वॉलीबॉल को नई दिशा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें