फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ बाढ़ में बहे गानवी खड्ड पुल का निर्माण

विज्ञापन
गानवी में आपदा के 10 माह बाद भी नहीं लग पाया पुल, कभी भी कट सकता है तीन पंचायतों का संपर्क। संव
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा : बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के बीच घूम रही फाइल
विज्ञापन

. 1.25 करोड़ रुपये का लोक निर्माण विभाग ने दिया है प्राक्कलन
. बिजली बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग से पुल लगाने को किया पत्राचार
. बीते वर्ष 31 जुलाई को बाढ़ में बह गया था तीन पंचायतों को जोड़ने वाला बेली ब्रिज

मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की गानवी खड्ड पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी बाढ़ से टूटे बेली ब्रिज का 10 महीने बाद भी पुननिर्माण नहीं हो पाया है। बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग अभी तक यह तय नहीं कर पाए है कि बेली ब्रिज का निर्माण कौन करवाएगा। ऐसे में क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्तमान में पानी का बहाव कम होने से लोक निर्माण विभाग ने खड्ड से वाहनों की गुजरने की अस्थायी व्यवस्था करवाई है, लेकिन अब गर्मी बढ़ने के साथ खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने लगा है। वाहनों को गुजरने के लिए की गई अस्थायी व्यवस्था अब ठप होने वाली है। इसके बाद तीनों पंचायतों के ग्रामीण जिला और उपमंडल से पूरी तरह कट जाएंगे। बीते वर्ष 31 जुलाई को गानवी खड्ड में बना बेली ब्रिज बाढ़ की चपेट में आने से टूट गया था। पुल क्षतिग्रस्त होने से दुर्गम क्षेत्र की तीन पंचायतों गानवी, क्याव और कूट का संपर्क पूरी तरह से टूट गया। गानवी खड्ड पर बहे बेली ब्रिज का निर्माण बिजली बोर्ड ने 10 मेगावाट की गानवी स्टेज टू बिजली परियोजना के लिए करवाया था। इसी पुल से गानवी, क्याव और कूट पंचायत की सड़कें जुड़ी हुई हैं। अब टूटे बेली ब्रिज का निर्माण दस महीने बाद भी अधर में लटका है। बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग एक दूसरे की ओर प्राक्कलन की फाइल खिसका रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने नए पुल के निर्माण को लेकर करीब 1.25 करोड़ रुपये का प्राक्कलन बिजली बोर्ड को दिया, लेकिन बोर्ड के एमडी ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को ही प्राक्कलन की फाइल वापस भेज दी है।
तीन बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुकी है विकास सभा
15/20 विकास सभा के अध्यक्ष मोहन लाल ने बताया गानवी खड्ड में बाढ़ के कारण टूटे बेली ब्रिज को टूटे 10 महीने हो गए हैं। पुल के पुननिर्माण के लिए तीन बार विकास सभा मुख्यमंत्री से मिल चुकी है। उन्होंने जल्द निर्माण का आश्वासन भी दिया, लेकिन पुल का निर्माण तो दूर की बात बजट को लेकर लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड दोनों में अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। पुल से आगे तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़काें का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है। सर्दी में खड्ड में पानी कम होने से वाहनों को लोग अस्थायी व्यवस्था कर आर-पार कर रहे हैं, लेकिन गर्मी बढ़ते ही पानी का बहाव बढ़ने लग गया है। खड्ड में पानी बढ़ते ही यातायात ठप होने वाला है। क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानी का लंबे समय तक सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिर से आग्रह है कि क्षेत्र के हजारों लोगों की चिंता को अनदेखा न कर दोनों विभागों में सहमति बनाए और बजट का प्रावधान कर पुल का जल्द पुननिर्माण करवाने के आदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त बेली ब्रिज के स्थान पर नया बेली ब्रिज लगाने के लिए बजट मांगा था। इसके साथ 1.25 करोड़ रुपये का प्राक्कलन भी दिया था। प्राक्कलन पत्र सहित बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों को शिमला भेज दिया है। पुल का निर्माण बिजली बोर्ड करेगा करेगा या लोक निर्माण विभाग इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली। आशुतोष ठाकुर, स्थानिक अभियंता, गानवी परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें