फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिजाइन एनर्जी में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर रात 8:10 बजे सबसे तीव्र 6612 मिलियन यूनिट हुआ उत्पादन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने सबसे तीव्र 6612 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड हासिल किया है। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने इस कीर्तिमान के लिए परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी सहित समस्त प्रबंधन को बधाई दी है। नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन उर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस पावर स्टेशन ने एक दिसंबर को रात 8:10 बजे डिजाइन एनर्जी (6612 मियू) की दूसरी सबसे तीव्र विद्युत उत्पादन का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया, जो 6 दिसंबर 2019 को अपने बनाए पिछले दूसरे सबसे तीव्र डिजाइन एनर्जी (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार कर गया। इससे पूर्व सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा उत्पादन 19 नवंबर 2011 को प्राप्त किया था। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि एनजेएचपीएस के प्रत्येक विभाग, विशेषकर ओ एंड एम, पावर हाउस एवं नाथपा टीम के अभूतपूर्व योगदान के बिना संभव नहीं होती। उन्होंने इस शीर्ष रिकॉर्ड भागीदारी के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, समस्त प्रबंधन वर्ग, टीम नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन के साथ-साथ भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, सीईए, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार, स्थानीय प्रशासन, शिमला/किन्नौर, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त वर्गों एवं स्थानीय चंभू महाराज का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

यह अविश्वसनीय डिजाइन एनर्जी का कीर्तिमान आठ महीनों में हासिल किया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के चार महीने अभी बचे हैं। यह प्रशंसनीय रहा कि सतलुज नदी में अधिक गाद होने के बावजूद प्लांट एक दिन के लिए उच्च गाद से बंद नहीं हुआ। इस स्टेशन ने 116 दिन 110 प्रतिशत संयंत्र ओवरलोडिंग के साथ 1650 क्षमता से यह अचंभित एवं अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है, जो ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में एक मील का पत्थर है। यह उपलब्धि पावर स्टेशन के तकनीकी स्तर और कार्यप्रणाली के निरंतर विकास के साथ-साथ पावर स्टेशन की डिजाइन क्षमता को भी दर्शाता है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन अपने तकनीकी मानकों में निरंतर सुधार कर रहा है और आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा उत्पादन की क्षमता प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें