फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं की शोभायात्रा में दिखी बुशहर की संस्कृति, पारंपरिक परिधानों में डाली नाटी

विज्ञापन
सराहन में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
शिमला, कुल्लू और किन्नौर से आए देवताओं के साथ देवलु और ग्रामीणों ने भी डाली नाटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आयोजित जिला स्तरीय दशहरा मेले के तीसरे दिन महिलाओं की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्र महिला मंडलों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर बुशहर की संस्कृति को पेश किया। मेले में आए देवी-देवताओं के साथ भी देवलु और ग्रामीण दिनभर थिरकते रहे। राज दरबार मैदान में दिनभर नाटियों का खूब दौर चला।
जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले में तीसरे दिन सैकड़ों लोग पहुंचे। सभी देवी-देवता अपने-अपने स्थानों से निकलकर बाजार के बीच से नाचते गाते दरबार तक पहुंचे। जहां पहले वाद्य यंत्रों की थाप में देवी-देवता नाचे। फिर देवलुओं और मेले में पहुंचे लोगों ने पहाड़ी गीतों पर नाटी डाली। ज्यादातर देवी-देवता मंचखंडी में विराजमान रघुनाथ के सामने बैठे। कुछ देवता दरबार में मेले वाले स्थान पर बैठे रहे। शनिवार को नाटी से पहले क्षेत्र की महिला मंडलों ने अपने-अपने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर बाजार में शोभायात्रा निकाली। बुशहर कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की पहल पर गांव-गांव से आए 27 महिला मंडलों की महिलाओं ने दोहड़ू, चोली, रेजटा, पेटी कोट लगे में चांदी के चंद्रहार, हाथ में तलवार लेकर बाजार में शोभायात्रा निकाली, जिसे देखकर लोगों को अपनी पुरानी संस्कृति की याद ताजा हो गई। शोभा के यात्रा के बाद महिलाओं ने दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दशहरा मेले में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर के करीब डेढ़ दर्जन देवी-देवता भाग ले रहे हैं। मेले में लोगों की भारी भीड़ होने से बाजार में भी काफी रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बताते चलें कि सराहन पंचायत और पंचायत के अंतर्गत आने वाली लगभग सभी महिला मंडलों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई। स्थानीय पंचायत का न्यास के साथ रात्रि संध्या में मुख्य अतिथि के विवाद के बाद पंचायत ने दशहरा मेले से किनारा कर रखा है। पंचायत प्रतिनिधि किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो रहे। पंचायत के साथ देते हुए पंचायत की महिला मंडलों ने भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें