फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी उद्योग की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह काॅलेज सीमा के बीसीए विभाग के 24 विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। प्राचार्य डॉक्टर ललित रावत ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली और रोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा। विद्यार्थियों ने जेट किंग संस्थान का दौरा किया। संस्थान के अधिकारी सुधीर पठानिया और दीपक ने छात्रों को बीसीए के बाद रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, एसईओ, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग तथा डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में प्रोजेक्ट आधारित प्रशिक्षण लेकर अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ानी चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिम सॉफ्ट सॉल्यूशन्स कंपनी का भ्रमण किया। जहां जगदीश रांझा ने छात्रों को बताया कि सॉफ्टवेयर कंपनियों में डेवलपर, डिजाइनर और टेस्टिंग जैसे विभिन्न कार्य क्षेत्रों में किस प्रकार कार्य किया जाता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि एक फ्रेशर के रूप में किसी भी सॉफ्टवेयर स्किल में कम से कम छह माह की प्रोजेक्ट ट्रेनिंग लेना आवश्यक है। इस भ्रमण में 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें