फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अर्धसैनिकों के लंबित भत्ते शीघ्र जारी करे सरकार : हंसराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोगली में हुई पूर्व अर्धसैनिक कल्याण समिति की बैठक, उठाए लंबित मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोगली (रामपुर बुशहर)। पूर्व अर्धसैनिक कल्याण समिति की बैठक नोगली में समिति के उपाध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व अर्धसैनिकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने चिकित्सा भत्ते के लंबित भुगतान, आठवें वेतन आयोग के लाभ और कैंटीन सुविधा समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग सरकार से की।
बैठक में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर सरकार की ओर से सूचना जारी किए जाने पर सदस्यों ने खुशी जताई। समिति ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में अर्धसैनिकों के कल्याण से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने और बोर्ड के गठन के लिए प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व डीआईजी वीके शर्मा और उपाध्यक्ष नंदलाल नेहरटू लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व अर्धसैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े कल्याणकारी मामलों के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने सरकार से लंबित चिकित्सा भत्तों समेत अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पूर्व अर्धसैनिकों को राहत मिल सके। इस मौके पर ज्ञान चंद शर्मा, मेघी राम वर्मा, सुभाष, हरजीत, हरबंस, देवराज नेगी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें