फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचएस बेष्टू अध्यक्ष, केएस कश्यप चुने विद्युत बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में एरियर और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की उप इकाई की बैठक दत्तनगर में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही पेंशनरों ने एरियर और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान न होने पर रोष जताया।
बैठक की अध्यक्षता एचएस बेष्टू ने की। सोलन में आयोजित पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह, संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने राज्य कार्यकारिणी की ओर से पेंशनरों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान सदस्यों ने वर्ष 2016 से लंबित वेतनमान एरियर के भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से एरियर और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान लंबित है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभों एवं अन्य लंबित दावों पर भी मंथन किया गया। निर्णय लिया कि लंबित दावों एवं एरियर के भुगतान का मामला प्राथमिकता के आधार पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि पेंशनरों को शीघ्र राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन की बढ़ती सदस्य संख्या को देखते हुए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव करवाए गए। एचएस बेष्टू को अध्यक्ष, बीडी भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केएस कश्यप को महासचिव, टीसी भारती को वित्त सचिव और एमएल बंसल को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें