फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जर्जर भवन हटाने, फिसलन भरे रास्ते को सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 3 और 4 वार्ड के युवाओं ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एंजेसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड 3 और 4 की समस्याओं को लेकर युवाओं ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र हल की मांग की।
युवाओं ने शहर में जर्जर भवन हटाने, फिसलन भरे रास्ते की मरम्मत, सार्वजनिक कूलर के लिए बिजली की व्यवस्था और चौक पर फैले बिजली के तार को व्यवस्थित करने की मांग की। युवाओं ने बताया कि वार्ड 3 में पुराना भवन बेहद जर्जर है। इससे लगातार पत्थर और मलबा गिरता रहता है। इससे लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर परिषद से भवन का निरीक्षण कर उसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड 3 और 4 के चौक पर लोगों की सुविधा के लिए कूलर लगाया गया है, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वार्ड 4 के रास्ते में लगे लाल पत्थर बारिश में फिसलन भरे हो जाते हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के गिरने का खतरा रहता है। युवाओं ने इसकी तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं ने चौक पर बिजली के तार फैले हैं। उन्होंने बताया कि बरसात में तार से स्पार्किंग और करंट लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने विभाग से सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र कौल, राहुल घांगटा, रोहित, अविनाश सैनी, गोलू ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, संग्राम सिंह, हितेश हनी, संदीप खत्री, दीक्षित शर्मा, विक्रांत शर्मा और अभिशांत शर्मा सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें