आनी (कुल्लू)। निरमंड के ओलिधार में झाड़ियों में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति की पहचान राजा राम (55) पुत्र स्व. सवारू राम गांव रेउशल डाकघर डीम तहसील निरमंड के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पाया कि सिर के दाहिनी तरफ गहरा घाव, दाहिनी टांग थाई के पास से टूटी हुई और हड्डी बाहर निकली हुई थी।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि मौके पर मृतक के पैर से ठोकर लगने का निशान पाया गया। उसके बेटे केशव राम ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी और बागवानी का कार्य करते थे। इन दिनों साहूधार (बाड़ी) में सेब की कंटिग का कार्य पिछले 5-6 दिनों से कर रहे थे। हर दिन की तरह वह घर से काम के लिए पैदल पगडंडी से साहूधार के लिए निकले और वह भी कटिंग करने अर्सू चला गया। इसके कुछ समय बाद ही केशव राम के चाचा के बेटे ने उसे फोन किया कि चाचा राजा राम ओलीधार ढांक से नीचे गिर गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।