रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत एक बाइक सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और झाकड़ी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को गहरी खाई से बाहर निकला और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 11:30 बजे बाइक नंबर एचपी 10 बी 3906 पर कुलदीप कुमार पुत्र चेत राम आयु 24 निवासी मकडोग डाकघर कुंगल तहसील ननखड़ी झाकड़ी से रामपुर की ओर आ रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने के बाद सड़क से तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
झाकड़ी पुलिस की टीम ने सीआईएसएफ की मदद से युवक को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।