फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में लगी महिला के सिर पर गिरा पत्थर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के रामनी गांव में बुधवार को मनरेगा कार्य में लगी एक महिला के सिर पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपर के समय रामनी गांव में एक महिला कांता देवी (45), गांव रामनी, तहसील निचार जिला किन्नौर मनरेगा का कार्य कर रही थी। अचानक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान महिला के सिर पर एक पत्थर जोर से लगा, जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। ऐसे में साथ कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों ने घायल अवस्था में महिला को प्राथमिक उपचार के लिए जेएसडब्लयू के छोल्तू अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार सुबह थाना प्रभारी टापरी राजेश पाल की अगुवाई में गई पुलिस टीम ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
डीएसपी भावानगर अमर सिंह ने कहा कि बुधवार को मनरेगा कार्य कर रही महिला की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें