फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज में कूदे पति-पत्नी का चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती की खोज के दौरान नदी में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित बेहना–माहोली पुल के समीप सतलुज नदी में कूदे पति-पत्नी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। दंपती की खोज के दौरान नदी से मिले एक महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला की पहचान खनाग के दोघरी निवासी मनीषा (27) पत्नी रणजीत के रूप में हुई है। अंदेशा लगाया जा रहा कि वह भी लुहरी और छावंटी के बीच नदी में कूदी थी। पोस्टमार्टम शनिवार को आनी अस्पताल में कराया गया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नदी में कूदे पति और पत्नी की तलाश गोताखारों ने शनिवार को दिनभर की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बता दें कि नदी में डूबे दूनी चंद (34) पुत्र बलदेव सिंह निवासी बतना भाल्ले तहसील करसोग जिला मंडी और उसकी पत्नी सोनिया (27) आनी बाजार में किराये के कमरे पर रह रहे थे। दूनी चंद एक सैलून में कार्यरत था। मंगलवार रात को दूनी चंद अपने रिश्तेदार धनीराम और मोहन लाल के साथ क्वार्टर में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दूनी चंद और उसकी पत्नी सोनिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया और सभी रात को अपने कमरों में सो गए। बुधवार सुबह जब दूनी चंद जागा तो उसकी पत्नी सोनिया घर पर नहीं मिली। उसने तुरंत अपने चाचा के बेटे को इसकी सूचना दी और कार लेकर उसकी तलाश में बेहना की ओर निकल पड़ा। तलाश के दौरान सोनिया बेहना–माहोली पुल के समीप सतलुज नदी की ओर भागती दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नदी में कूद गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में दूनी चंद भी नदी में कूद गया। पूरे घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी धनीराम बना, जिसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि नदी में कूदे दंपती की तलाश जारी है। शुक्रवार को मिले महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें