फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के भरे जाएंगे 120 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के लिए 120 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों का वेतन 17,500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों और बायोडाटा सहित 8 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय पूह, 9 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ और 10 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय भावानगर में सुबह 11:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें