खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील कोटगढ़ के सेरठी गांव से लापता व्यक्ति का शव रामपुर में बरामद हुआ है। पुलिस ने रामपुर के महिषमर्दिनी महालक्ष्मी माता मंदिर के समीप ढांक से शव बरामद कर खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक गांव सेरठी, डाकघर वीरगढ़ का व्यक्ति गत 23 जनवरी से लापता था। चंदन के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को पुलिस थाना रामपुर को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का शव ढांक में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने की है।