फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली खड्ड में मिला यूपी के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली में एक युवक का शव खड्ड में मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को सूचना मिली कि एक युवक का शव नोगली खड्ड किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि मृतक संदीप कुमार (26), पुत्र नेत्रपाल, गांव जफलपुर अमली, मुजफ्फरनगर, यूपी कुछ दिन पहले मजदूरों के साथ यहां पहुंचा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार वह दो-तीन दिन से नोगली में घूम रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई को सूचित कर दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नोगली खड्ड में यूपी के एक युवक का शव मिला है, जो कुछ रोज पहले यहां मजदूरों के साथ आया था। मृतक के पास से मिली डायरी से उसके भाई का नंबर मिला था। उसे सूचित कर दिया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें