फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला के रेशववाल जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के तहत रेशववाल के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जंगली जानवरों ने शव को बुरी तक नोंचा हुआ है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। महिला की पहचान भागदेवी नेगी (59), गांव रेशववाल, तहसील सांगला, जिला किन्नौर के रूप में हुई है, जो एक फरवरी से लापता बताई जा रही थी। इसकी रिपोर्ट महिला के भाई हरीसुख ने सांगला थाने में 8 फरवरी को दर्ज करवाई थी।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे रेशववाल में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों ने देखा कि कुच लावारिस कुत्ते महिला के सिर के बाल ला रहे हैं, जिसकी सूचना बच्चों ने रेशववाल निवासी जगमोहन नेगी को दी। नेगी ने पुलिस थाना सांगला को सचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा महिला के शव को जंगली जानवरों ने पूरी तरह से नोच डाला था। महिला का एक पैर जूते के साथ ही देवदार के पेड़ पर ही लटका हुआ था, जबकि हाथ, सिर और शरीर के अन्य हिस्से जमीन पर पाए गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से एएसआई सुशील कायथ की अगुवाई में मुख्य आरक्षी राकेश, सुरजीत, महिला आरक्षी अंजली की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के भाई हरीसुख और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर , एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि महिला की शव को जांच के लिए फोरेंसिंक लैब शिमला भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में जंगली जानवरों द्वारा नोचने के कारण मौत होना माना जा रहा है। लेकिन फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें