रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर की उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने वीरवार को दुर्गा माता मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी ने नवनियुक्त उपायुक्त के समक्ष गांव की समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि कोठी गांव जिला मुख्यालय के नजदीक है।
गांव में कोठी दुर्गा माता का मंदिर स्थित है जोकि कि पांडवों के समय में बना है। इस दृष्टि से यह गांव पर्यटन के साथ-साथ लोगों की आस्था का केंद्र है। इस दौरान ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।