फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फदेलानाला में दरकी पहाड़ी, एनएच-305 हुआ बाधित

विज्ञापन
फदेलानाला में पहाड़ी दरकने से बाधित हुआ नेशनल हाईवे 305। संवाद
विज्ञापन
आनी और निरमंड का जिला मुख्यालय कुल्लू से कटा संपर्क
विज्ञापन

बारिश से पांच ग्रामीण रूट हुए बाधित


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच-305 आनी और कुल्लू के बीच फदेलानाला में भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी, निरमंड उपमंडलों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। अब इस हाईवे से होकर आवाजाही करने वाले छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग कंडुगाड से कंडा सड़क पर बदला गया है, जबकि बड़े वाहन, बसों आदि के लिए यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन


एनएचएआई आनी सबडिवीजन के अधिशासी अभियंता ई. आरएम शर्मा ने बताया कि फदेलानाला में बीते कुछ सालों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बरसात शुरू होते ही यहां पहाड़ी पर से लगातार पत्थरों का गिरना शुरू होता है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें रहती हैं। इस बरसात में भी फदेलानाला बार-बार अवरुद्ध होता रहा। फलस्वरूप यहां एनएचएआई ने दोनों ओर लगातार मशीनरी तैनात रखी है। बरसात से पहले ही यहां भूस्खलन को रोकने के लिए एक बड़ी सुरक्षा दीवार भी लगाई गई थी। आरएम शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद अचानक फदेलानाला में पहाड़ी पर से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरी पहाड़ी दरक गई। गनीमत रही कि इस स्थान से कुछ समय पहले ही निजी बस गुजरी थी। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण अभी सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही एनएच-305 को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, भारी बारिश से पांच ग्रामीण रूट भी अवरुद्ध हो गए हैं। अड्डा प्रभारी आनी सूरत सिंह ने बताया कि बारिश से करशाला बस रानाबाग तक, कुल्लू बस टापरी तक, बलेहड बस कंडीबाग तक, कोठी बस कर्की तक और पनेउ बस कुंगश तक ही भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें