फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश-लूहरी सड़क पर पत्थर गिरने से संपर्क मार्ग अवरूद्ध

विज्ञापन
दलाश-लूहरी सडक पर खेगसू मंडी के नजदीक रविवार देर रात को भूस्खलन के कारण गिरा विशालकाय चट्टान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश-लूहरी सड़क पर खेगसू मंडी के नजदीक रविवार देर रात को भूस्खलन होने से विशालकाय चट्टान सड़क पर जा गिरी। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इससे दिन भर क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। चट्टान गिरने के कारण खेगसू फल मंडी में सेब से भरे ट्रक बाहरी राज्यों के लिए नहीं जा सके। इसके अलावा आनी से खेगसू फल मंडी के लिए आने वाले सेब से भरे वाहन भी खेगसू मंडी नहीं पंहुच पाए।
विज्ञापन

इस वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही बागवानों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। वहीं मार्ग बाधित होने से दलाश और नित्थर से आने-जाने वाली बसें फंस गई। इसमें से कुछ बसों को दूसरे संपर्क मार्गों से भेजा गया जबकि कई बसें यहां पर ही खड़ी रहीं। कनिष्ठ अभियंता लूहरी हिमांशु कटोच ने बताया कि देर रात को भूस्खलन के कारण बड़ी चट्टान सड़क पर गिरने की सूचना मिलने के बाद इसे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें