फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.65 करोड़ रुपये से चकाचक हो रही डकोलढ़-शिंगला सड़क

विज्ञापन
8.65 करोड़ रुपये की लागत से सुधर रही डकोलढ़ शिंगला सड़क की हालत। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली डकोलढ़ शिंगला सड़क जल्द ही चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग 8.65 करोड़ की लागत से करीब साढ़े दस किलोमीटर सड़क की टारिंग और मैटलिंग करवा रहा है, सड़क का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौर हो कि डकोलढ़ शिंगला मार्ग से क्षेत्र की शिंगला, लालसा, डंसा और नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाले डकोलढ़ क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। शहर के साथ सटी इन पंचायतों के हजारों लोगों सहित वैकल्पिक मार्ग के तौर पर यह सड़क गौरा, मशनू और किन्नू पंचायत के लोगों को भी लाभान्वित करती है। इसी मार्ग से क्षेत्र के किसान और बागवान अपनी नकदी फसलों सहित दूध और सब्जी भी मंडी तक पहुंचाते हैं। रामपुर के हैलीपेड को भी यही मार्ग नेशनल हाईवे पांच से जोड़ता है। वर्षों से सड़क की हालत खस्ता होने के कारण हजारों ग्रामीण परेशानियां झेल रहे थे, लेकिन अब सड़क की हालत में सुधार किया जा रहा है। करीब 10.400 किलोमीटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू किया था। करीब 8.65 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग सड़क की टारिंग और मैटलिंग का कार्य कर रहा है। मार्ग की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और उन्हें आरामदायक सफर का लाभ मिल पाएगा।
20 दिन में पूरी तरह संवर जाएगी सड़क
लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि विभाग 8.65 करोड़ रुपये से करीब साढ़े दस किलोमीटर मार्ग की टारिंग और मेटलिंग करवा रहा है। अब तक 80 फीसदी काम हो चुका है, जबकि 20 प्रतिशत मार्ग भी जल्द दुरुस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें