फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 95 सिलिंडरों में कम पाई गई गैस, ट्रक किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी प्लांट से राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ठियोग पहुंचा था 324 सिलिंडरों से भरा ट्रक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में घरेलू सिलिंडरों में गैस की मात्रा में भारी गड़बड़ी पाई है। सिलिंडरों में निर्धारित वजन से कम गैस भरकर उपभोक्ताओं को देने के लिए भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बद्दी प्लांट से 324 गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ठियोग पहुंचा। इसी दौरान जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को सूचना मिली कि ट्रक में मौजूद गैस सिलिंडरों में गैस की मात्रा कम है। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एजेंसी को सिलिंडरों का वजन करने का निर्देश दिया। जब एजेंसी ने सिलिंडरों का वजन मापना शुरू किया, तो एक के बाद एक करीब 95 घरेलू सिलिंडरों में निर्धारित मात्रा से कम गैस पाई गई। इसके बाद जिला नियंत्रक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है। इन सिलिंडरों की सप्लाई ठियोग और आसपास के इलाकों में होनी थी।
विज्ञापन

जांच के लिए निरीक्षक नियुक्त
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने कहा कि बद्दी प्लांट से सप्लाई लेकर आए ट्रक को सीज कर दिया गया है। साथ ही दो निरीक्षकों को इस मामले की गहन जांच के लिए नियुक्त किया गया है। नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें