फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अशोक पालसरा की पहाड़ी एलबम डिस्को फ्लो लॉन्च

विज्ञापन
रामपुर नीजि होटल में अशोक पालसरा की पहाडी एलबम का विमोचन करते मुख्याति​थि और अन्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के लोक गायक अशोक पालसरा की एलबम डिस्को फ्लो बुधवार को लॉन्च हो गई है। इस एलबम के माध्यम से युवाओं को बुशहर की संस्कृति को संजोने का संदेश दिया गया है। समारोह में नगर परिषद रामपुर के उपाध्यक्ष विशेषर लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। लोक गायक अशोक पालसरा की इससे पहले भी एलबम मार्केट में आ चुकी है। सोशल मीडिया में एलबम को काफी लोगों ने पसंद किया है। पालसरा ने कहा कि इस एलबम के माध्यम से बुशहर की संस्कृति को आगे लाने का प्रयास किया गया है और युवाओं को अपनी संस्कृति संजोने का संदेश दिया गया है। इस मौके पर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा, लोक गायक राजीव शर्मा, एलबम के निदेशक गुरी विर्क, अनुज सोनी, राहुल नेगी और अंकित कश्यप मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें