काजा (लाहौल स्पीति )। काजा में तीन दिवसीय लादरचा मेला के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में स्टार कलाकार कुमार साहिल ने अनेक फिल्मी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से खूब धमाल मचाया।
अंतिम सध्या में मेजिक शो जतिन शर्मा, पूर्णिमा, छेरिंग पॉलदेन, दोरजे, महिला मंडल पूनंग, सोहन लाल सोनू, रिगजिन सोनम, रमेश कटोच, मुन्सेलिंग स्कूल, गरजा पिति कला मंच, नीरू चांदनी, एनजेडसीसी कश्मीर, महिला मंडल माने गोग्मा, महिला मंडल क्याटो, रोहिणी डोगरा, मानसी नेगी, टाशी रॉक, सुमन गीता, रवि नेहमा, नरेश भारद्वाज, लंडुप रूम्पास, लोवजंग कपूर, केदार नेगी, नोर्गिस, गोपाल शर्मा एंड आचार्य रमेश ठाकुर ने रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा। मेले के समापन पर विधायक लाहुल स्पीति रवि ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
उन्होंने महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, आईटीबीपी, बीआरओ की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। 1500 रुपये स्पीति की महिलाओं को देने की घोषणा की। मुख्यातिथि रवि ठाकुर ने मेला कमेटी को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि स्पीति में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 63 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। काजा में एंटी फिजिंग पानी की आपूर्ति के लिए 3.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान 100 किलोमीटर की साइकिल रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, बीएमओ डाॅ. तेनजिन नोरबू, टीएसी सदस्य वीर भगत, छेवांग, सनी, केशंग रापचिक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह मौजूद रहे।