नित्थर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायकों दीवान, रोहिणी और रायजादा के नाम रही
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर की ओर से 12 भादो मेले के उपलक्ष्य पर दूसरी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दीवान सिवान, रोहिणी डोगरा और टीटू रायजादा ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दीवान सिवान ने जा मेरी चिट्ठिये गाकर सभी को नाचने पर मजबूर किया। रोहिणी डोगरा ने मेरे मनो री इच्छा ओ दाडिये तू साथी शादी करू और टीटू रायजादा ने भी कई बेहतरीन गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के धीरज गुप्ता महाप्रबंधक सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, अजय कुमार सहायक प्रबंधक, प्रेम सिंह प्रबंधक और विकास ठाकुर प्रबंधक बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि वीर सिंह ठाकुर पूर्व बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष मौजूद रहे। बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने सभी लोगों का कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आभार जताया।