फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा और रुद्राभिषेक का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवालय में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा और सार्वजनिक रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर समिति और शिव भक्त परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलश यात्रा रामपुर के पुराने बस अड्डे से होते हुए मुख्य बाजार से मंदिर परिसर तक पहुंची। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन भागवताचार्य भगवत राम आचार्य कर रहे हैं। रात आठ से दस बजे तक भजन-कीर्तन होंगे। धार्मिक अनुष्ठान का समापन चार सितंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें