फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करवाचौथ पर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने पहुंच रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदी लगवाने के रेट 150 से शुरू, चूड़ियाें और अन्य शृंगार सामग्री की जमकर हो रही बिक्री
विज्ञापन

ईशिका गौतम

रामपुर बुशहर। करवाचौथ पर बाजारों में रौनक है और जमकर बिक्री हो रही है। महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। चूड़ियों, आभूषण और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी रही।

इस वर्ष 29 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। बाजार में मेहंदी लगवाने के रेट 150 रुपये से शुरू हैं। महिलाएं अपनी पसंद और डिजाइन के अनुसार मेहंदी लगवा रही हैं। हाथों पर बनाए जाने वाले डिजाइन के हिसाब से मेहंदी की कीमत तय की जा रही है। महिलाओं को बेल वाले डिजाइन ज्यादा पसंद आ रहे हैं। आकर्षक बेल और बारीक डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं मेहंदी लगाने वालों के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के चलते महिलाएं पर्व से पहले ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार प्रमोद, सुभाष, विष्णु, राहुल और प्रेम राज ने बताया कि करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें