अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी की हिमाचली जोड़ी ने जमकर मचाया धमाल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दर्शक पहाड़ी और हिंदी गानों पर जमकर झूमे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री को हिमाचली शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक संध्या में अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी की हिमाचली जोड़ी जमकर धमाल मचाया। उन्होंने करो मेरे दोस्तों हिमाचल से प्यार, रेडियो बाजो, ऊंचे सैंडलों लाई यो, केलांग सेला, ओ नीलिमा, नाटी सिरमौरो वालिए, बुरा लगा तेरा हो रीनू आदि पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। वायस ऑफ कार्निवाल शिमला नेहा दीक्षित ने धीरे-धीरे नैनो को धीरे-धीरे, तेरी ओर तेरी ओर हाय रब्बा, बदमाश दिल तो ठग है बड़ा, मैं जो तेरा न हुआ किसा का नहीं, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्हीं हो, हो बे लालिया हो और पारो आया बंजारा सहित कई गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा अंजली नानक और डॉ. मदन झाल्टा संध्या के मुख्य कलाकार रहे। इससे पहले नितिन कौशल, वीरेंद्र, काजल ठाकुर, सावी शर्मा, अभिज्ञा बैंड सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, डीएसपी नरेश शर्मा, रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी आदि उपस्थित रहे।
प्रस्तुति देते पंकज ठाकुर। संवाद