फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त ंदुए की खाल के साथ पुलिस ने एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए की खाल के साथ एक दबोचा
विज्ञापन

वजीर बावड़ी के साथ पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ी तेंदुए की खाल
रामपुर कोर्ट में पेश किया आरोपी, एक दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के तहत वजीर बावड़ी पुल के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जंगली जानवरों से जुड़ी तस्करी का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को पुलिस ने वजीर बावड़ी पुल के साथ नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार एचपी 95-6600 से तेंदुए की एक खाल बरामद की। पुलिस ने खाल और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी संतोक सिंह (35), पुत्र किशोरी, गांव पमलाई, थानाधार, कोटगढ़ के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि वजीर बावड़ी के साथ तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है। अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें