फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नारकंडा के समीप 150 मीटर खाई में पिकअप गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा के फिरनू जीप खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन

हादसे में एक गंभीर रूप से घायल, ठियोग अस्पताल में भर्ती
मामला दर्ज, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना के तहत नारकंडा के समीप फिरनू मोड़ पर शुक्रवार रात को एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जीप नारकंडा से कौंथडी की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी फिरनू मोड़ पर पहुंची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिकअप गाड़ी नबंर एचपी 62-4660 देर रात नारकंडा से कौंथडी की ओर जा रही थी कि फिरनू मोड़ पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में संजीव डोगरा (36) पुत्र अमर चंद गांव कनलोट, डाकघर नारकंडा कुमारसैन की मौके पर ही मौत हुई। जबकि चालक परविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिकअप हादसे में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें