फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ दूसरे दिन भी बार एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माफी न मांगने तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ बार एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी
वीडियो वायरल करने के मुकर गए डीएसपी : एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में एसोसिएशन के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के बाहर अपना विरोध जताया और हड़ताल जारी रखी। बार एसोसिएशन ने चेताया है कि जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा माफी नहीं मांगी जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
वीरवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ता संघ ने कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अपनी हड़ताल जारी रखी। गौर हो कि पुलिस और एक वरिष्ठ अधिवक्ता में हुई झड़प के बाद इस मामले का समझौता भी हो चुका था, लेकिन मौके के दौरान रिकॉर्ड की गई वीडियो जब वायरल हुई तो बार एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि डीएसपी रामपुर वायरल वीडियो को डिलीट कर दिया है और अब वीडियो वायरल न करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक डीएसपी मीडिया के माध्यम से माफी नहीं मांगते तब तक डिस्ट्रिक कोर्ट रामपुर में कोई भी कार्य नहीं होंगे। आने वाले समय में यह मौखिक प्रदर्शन कागजी रूप धारण कर लेगा। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अपना रोष जताया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महेश ठाकुर, बीएस ठाकुर, रमेश ठाकुर, विकेश कोचर, पंकज नेगी और आरपी नेगी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें