फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में आल्टो कार गिरी, पांच युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में पांगी गांव के नजदीक एक कार सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में पांच युवक घायल हो गए। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है और चार गंभीर घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने घायल युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। रिकांगपिओ में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम ऑल्टो एचपी 25ए 3198 में सवार पांच युवक पांगी निवासी चालक एवं मालिक जयदीप नेगी (28 वर्षीय), बुधवीर नेगी (25 वर्षीय), वीरेंद्र कुमार नेगी (24 वर्षीय), रोहण भंडारी (20 वर्षीय) औैर जयराज नेगी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पांगी की ओर जा रहे थे कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों युवक घायल हुए। इन युवकों में चार की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएससी के लिए रेफर कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं चालक जगदीप को रिकांगपिओ अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल युवकों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है और चालक की हालात ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें