फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में स्टोव फटने से झुलसा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना झाकड़ी की ज्यूरी चौकी के तहत स्टोव फटने से एक युवक झुलस गया। उसे महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक रोज की तरह सोमवार को ज्यूरी-सराहन सड़क पर अपनी रेहड़ी पर पकोड़े तलने का काम कर रहा था। इस दौरान जोर से धमाका हुआ और स्टोव फट गया। स्टोव फटने से गर्म तेल उसके शरीर पर गिर गया। इससे ताजुद्दीन पुत्र यार मोहम्मद निवासी गांव बधाल घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने युवक को आग से बचाया और खनेरी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यहां से उसे आईजीएमसी शिमला और वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर लिया गया है। झाकड़ी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें