फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोवारी-रिकांगपिओ मार्ग पर कार हादसा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार गिरी, युवक गंभीर घायल
विज्ञापन

पोवारी-रिकांगपिओ मार्ग पर कार हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
पोवारी-रिकांगपिओ सड़क पर शुक्रवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रिकांगपिओ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे रिकांगपिओ से पोवारी मार्ग पर कार संख्या एचपी 25 ए 1736 जा रही थी। इसके चलते पोवारी मार्ग पर कार सड़क से करीब 400 मीटर नीचे एनएच पर जा गिरी। कार में एक युवा ही मौजूद था।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक 20 मीटर नीचे जाने पर छिटक कर गिर गया। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाने से थाना प्रभारी रघुवीर सिंह भोगल, डीआई विक्रम सिंह और एएसआई जीत राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में अविनाश नेगी (19) निवासी गांव पोवारी, जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यवाहक एसपी मनोज कुमार ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें