फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी-गानवीं सड़क पर कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप गिरी, एक की मौत-एक घायल
विज्ञापन


हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल
झाकड़ी में जीप और करेरी में रात को मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना झाकड़ी के अंतर्गत ज्यूरी-गानवीं सड़क पर वीरवार रात एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक एवं मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज हादसे की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को बोलेरों कैंपर नंबर एचपी 06-3755 गानवीं से ज्यूरी की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

गानवीं से एक किलोमीटर आगे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से जीप सड़क से नीचे करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान कामी लामा निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वाहन चालक बिंदर सिंह, निवासी क्याव 15/20 घायल हो गया। घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। जीप गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गानवीं चौकी से पुलिस और झाकड़ी थाने से एसएचओ श्याम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मृतक सहित घायल को घटनास्थल से बाहर निकाला। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें