फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बस अड्डे में बने रेस्ट रूम में मृत मिला परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे में बने रेस्ट रूम में वीरवार सुबह एक परिचालक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम उनकी मौजूदगी में करेगी।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सांय सुरेश कुमार अपने बस रूट से ड्यूटी देकर वापस रामपुर मुख्य बस अड्डे पहुंचा। खाना खाने के बाद वह अन्य चालक-परिचालकों के साथ मुख्य बस अड्डे पर चालकों और परिचालकों के लिए बने रेस्ट रूम में सो गया। सुबह सुरेश अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। ड्यूटी के लिए उसके साथी सुरेश को फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच रेस्ट रूम में सोए अन्य स्टाफ कर्मियों ने उसे आवाज लगाई तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने तुरंत अड्डा प्रभारी को इसकी सूचना दी। अड्डा प्रभारी ने देखा तो सुरेश कुमार की सांसें थम गई थीं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। मृतक परिचालक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक परिचालक की पहचान सुरेश कुमार (25), सुरेश कुमार, पुत्र मान सिंह, गांव धनज्ञा, डाकघर सुधार, तहसील पधर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। सुरेश परिवहन निगम के रामपुर डिपो में परिचालक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के आग्रह पर उनके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें