फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी में स्कूटी दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना डलहौजी के तहत त्रित्था के समीप खर नाला में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार को दोपहर बाद पेश आया। मृतक की पहचान जोध सिंह निवासी गांव त्रिथा पंचायत जियूंता के रूप में हुई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब जोध अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी स्किट हो गई। इस कारण जोध सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी डलहौजी आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें