फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की रूना कैंची पर लुढ़की कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूना कैंची के पास कार लुढ़की, दो घायल
विज्ञापन

घायलों का आनी अस्पताल में चल रहा है उपचार
पुलिस केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय में रूना कैंची के पास एक कार सड़क से नीचे लुढ़क जाने से दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज आनी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रूना कैंची के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला और आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसएचओ आनी भाग सिंह के अनुसार दो युवक राहुल और नागेंद्र अपनी कार से आनी की ओर आ रहे थे। रूना के पास अचानक चालक गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा लुढ़की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवाओं के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि दोनों घायल आनी अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उन्हें राहत के तौर पर 5 हजार की राशि दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें