फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाईयों की खेप के साथ दो युवक गिफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप
विज्ञापन

के साथ दो युवक गिरफ्तार
फेडिज पुल पर नाके के दौरान पुलिस को मिली सफलता
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को चार के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सुबह करीब तीन बजे फेडिज पुल की तरफ से आ रही आल्टो कर की तलाशी लेने पर उसकी पिछली सीट पर गत्ते की एक पेटी में रखी 100 शीशी प्रतिबंधित दवाइयों की बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने ऊंतरा क्षेत्र के क्यारला गांव निवासी नरेश और भाग सिंह उर्फ भागु निवासी कीमा चंद्रावली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडी एंड पीएस की धारा 22 , 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपियों को चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें