फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जुलाई से लापता बंगलोर के ट्रैकर का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पहले लापता बंगलूरू के ट्रैकर का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

पुलिस, आईटीबीपी और ग्रामीणों का दल जुटा तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। पिछले माह 25 जुलाई को लापता हुए ट्रैकर बंगलूरू निवासी सत्यनारायण वी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। किन्नौर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। बीते रोज ट्रैकर की पत्नी ने किन्नौर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर छानबीन करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण (44) निवासी 16 आदर्श विस्ता वस्वनागर, मेन रोड विग्नना नगर, विभूतिपुरा, बंगलूरू की पत्नी अनुराधा ने बताया कि उनका पति 11 जुलाई को चंडीगढ़ से रिकांगपिओ के लिए निकला था। 25 को उनसे अंतिम बार फोन पर संपर्क हुआ। 22 अगस्त को उन्होंने घर आना था। तय समय पर घर न पहुंचने पर अनुराधा और किशोर रेड्डी ने रिकांगपिओ पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। ट्रैकर की तलाश में किन्नौर पुलिस, आईटीबीपी और भावावैली के ग्रामीण सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि ट्रैकर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें