फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किलो 815 ग्राम चरस के साथ 3 युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने दो किलो चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने खनेरी के समीप पकड़ी नशे की खेप
आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने क्षेत्र में चरस की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात पुलिस ने रामपुर के साथ लगते खनेरी क्षेत्र में तीन युवाओं से 1 किलो 815 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात रामपुर पुलिस ने गश्त के दौरान खनेरी के समीप 1 किलो 815 ग्राम चरस के साथ 3 युवकों को दबोचा है। खनेरी में एनएच पांच पर पुलिस को देखकर तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। इन युवकों के पास एक बैग था। तलाशी के दौरान बैग से 1 किलो 815 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों युवकों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों युवक कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रोशन लाल (24), पुत्र पुने राम, निवासी जरोट, जांओ निरमंड, गुलशन ठाकुर (20), पुत्र रूप सिंह, निवासी जडोली, निरमंड और रितेश (23) पुत्र ओम प्रकाश, गांव गुंडी, तुनन निरमंड के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस ने सोमवार देर रात खनेरी के समीप गश्त के दौरान 3 युवकों से 1 किलो 815 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें