फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में नाबालिग छात्रा से दुराचार
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में
दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकागपिओ/सांगला(किन्नौर)। पुलिस थाना रिकांगपिओ के तहत आने वाले एक निजी होम स्टे में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक कल्पा खंड की एक नाबालिग जो रिकांगपिओ में पढ़ती है को काचरंग निवासी वीरेंद्र पुत्र देवी राम ने रिकांगपिओ के एक निजी होम स्टे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया है। करीब तीन घंटे तक होम स्टे में रहने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपने पिता के क्वार्टर भावानगर जा पहुंचा। किन्नौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रा ने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बताई और छात्रा के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को अपने गिरफ्त में लेकर धारा 376, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर नारायण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों की मेडिकल जांच कर रही है और होम स्टे की स्पॉट वेरिफिकेशन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें