फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की पेयजल पाइपें चोरी

विज्ञापन
Gas Pipe Line - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। निहारी के पास सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 157 पाइपेें चोरी होने का मामला सामने आया है। पाइपों की निगरानी के लिए विभाग की ओर से एक चौकीदार भी तैनात किया गया था। बावजूद इसके चोरों ने करीब चार लाख की रुपये की पाइपें उड़ा ली हैं। इससे चौकीदार भी सवालों के घेरे में आ गया है। विभाग की ओर से पुलिस थाना कोटखाई में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग की ओर से निहारी में जल भंडारण टैंकों के पास चार इंच की 140 पाइपें व पांच इंच की 17 पाइपें रखी गई थी। इन पाइपों का इस्तेमाल कोटखाई बाजार को पेयजल सप्लाई देने वाली योजना में किया जाना था। पाइपों की निगरानी के लिए मौके पर चौकीदार भी विभाग की ओर से तैनात किया गया था। लेकिन बुधवार रात चोरों ने पाइप पर हाथ साफ कर दिया। पाइपों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। पाइपों की चोरी के मामले में चौकीदार पर सवाल उठ रहे। विभाग की ओर से चौकीदार पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। आईपीएच विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर भी छानबीन कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस ने चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता हरमेश भाटिया ने बताया कि पाइपों की निगरानी के लिए चौकीदार तैनात किया गया था। फिर भी पाइपों की चोरी हुई है। इसलिए विभाग अपने स्तर पर चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा। चोरी का मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है। पलिस थाना कोटखाई के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें