सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मीरू में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन के शीशे तोड़ने के मामले और सेब के पौधों की बगीचों की सुरक्षा दीवार गिराने मामले में अदालत ने आरोपियों का चार दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।
पुलिस थाना टापरी के प्रभारी श्याम तोमर की अगुवाई में बुधवार को एएसआई नरपतराम की टीम ने चारों युवकों को घटनास्थल का दौरा करवाया और किस तरह सरकारी संपत्ति सहित लोगों की निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाई हैं, के बारे जाना। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ टापरी प्रमोद नेगी ने कहा कि प्राथमिक जांच में डेढ़ लाख रुपये तक नुकसान का अनुमान लगाया है। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि चारों स्थानीय युवकों का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। आरोपी फिर अदालत में पेश किए जाएंगे।