फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रारंरारंग गांव में सोने-चांदी के 12 लाख के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड के रारंग गांव में चोरों ने शनिवार देर रात करीब 12 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक रारंग गांव के सुनील नेगी और उसकी पत्नी को सोते देख चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। वारदात से पहले चोरों ने दंपति के कमरे को बाहर से नाइनाल की रस्सी से बांध दिया। इसके बाद ऊपरी मंजिल में रखे गहनों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

चोरों ने ऊपरी मंजिल के कमरे के ताले को बसौले और प्लास के सहारे तोड़कर सोने के पांच त्रमाले (किन्नौरी मंगलसूत्र), सोने के चार कांटे, चांदी के तीन गुरशांगलांगो, चार पीस चांदी के दागलों, एक सोने की बड़ा बाली, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का बड़ा बालू, दो चाक सेट, 1 बेस्टर चांदी का, कोनताई चांदी का एक सेट उड़ाए। चोरी के बाद बॉक्स सेब के बगीचे में फेंका था। चोरी में इस्तेमाल किए गए बसौले और प्लास घर में मिले। दंपति जब सुबह उठा तो बाहर से दरवाजा नहीं खुल रहा था। काफी देर कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा मुश्किल से खुला। तब पता चला कि दरवाजे को बाहर से नाइनाल रस्सी से बांधा था। इसके बाद ऊपरी मंजिल को देखा तो उसके कमरे का टूटा हुआ मिला। इस पर सुनील नेगी ने ग्राम पंचायत उप प्रधान चंद्र भगत नेगी को सूचित किया। उप प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना मूरंग को दी। सूचना मिलते ही मूरंग थाना से प्रभारी जीतराम शर्मा, मुख्य आरक्षी सचिन राणा, मानक मुख्य आरक्षी कुलदीप नेगी, चालक अमरजीत की टीम ने भी घटना स्थल का दौरा कर मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने की। कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें