ट्रांसफार्मर और केबल चुराने वाले धरे
नई दिल्ली। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर और केबल चुराने वाले नजफगढ़ निवासी राजवीर और बदायूं निवासी पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 13 मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐटो अल्फोंस ने बताया कि एक सूचना के बाद जाल बिछाकर पुलिस ने राजवीर को बक्करगढ़ से गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ के बाद माल खरीदने वाले बदायूं निवासी रामगोपाल को गिरफ्तार किया गया। वह बदमाशों को पिस्टल भी मुहैया कराता था।