भावानगर/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के काफनू में निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट के कार्यस्थल पर मंगलवार रात करीब नौ बजेे प्रोजेक्ट आवसीय परिक्षेत्र में दो मजदूरों में मारपीट हुई। एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को दारट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया। यहां से उसे रामपुर रैफर कर दिया।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को काफनू में निर्माणाधीन परियोजना में कार्यरत दो मजदूरों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच खूब लात-घुसे चलें। ऐसे में एक ने दूसरे मजदूर पर तेज दराट से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि मदन ने नेत्रा रावत को लात और घुसे मार कर क्वार्टर से नीचे गिरा दिया। इसके बाद मदन ने नेत्रा रावत को तेज दराट से वार कर घायल किया। घायल मजदूर को कंपनी प्रबंधन और अन्य मजदूरों ने रात को ही उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया। थाना प्रभारी भावानगर इंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कटगांव रोशन लाल, सिपाही नरेंद्र कुमार की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आरोपी नेपाली मूल मजदूर मदन के खिलाफ 341,323 के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।